मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के गढ़ीपुरवा निवासी एक मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। क्षेत्र के गांव गढ़ीपुरवा निवासी अनुज (4) घर के बाहर खेल रहा था।
घर के पास में लगे विद्युत पोल के सपोर्ट स्टे वायर को मासूम ने खेलते-खेलते पकड़ लिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ रामराघव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।