फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महिला की हत्या, खेत में मिला शव, एक हिरासत में

Thu, 09 Jul 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
 हरगांव में घटनास्थल की जांच करती स्थानीय पुलिस टीम - संवाद
विज्ञापन
हरगांव। इलाके के मदनापुर कैथाभारी गांव निवासी रेनू देवी (40) का शव बृहस्पतिवार सुबह खेत में पड़ा मिला। गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर हत्या के बिंदु पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रेनू देवी का शव मदनापुर कैथाभारी के पास कबीरपुर गांव स्थित उमाकांत पांडेय के खेत में मिला है। शव से 10 मीटर की दूरी पर उनकी एक चप्पल पड़ी मिली है। उनका मोबाइल और पैरों से बिछिया गायब हैं। गले पर चोट के निशान मिलने की वजह से मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। एसपी अंकुर अग्रवाल के साथ सीओ सदर व पुलिस टीमों ने मौका मुआयना किया है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में पुलिस ने लहरपुर निवासी रामजीवन को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

 हरगांव में घटनास्थल की जांच करती स्थानीय पुलिस टीम - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें