कमलापुर। इलाके के शिवपुरी गांव मजरा सीतारसोई निवासी विवाहिता ममता (27) ने संदिग्ध हालात में तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को महिला की मौत हो गई। महिला ने तेजाब क्यों पीया, इसे लेकर फिलहाल परिजन चुप्पी साधे हैं।
पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लगता है। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। फिलहाल इस मामले में परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। गांव निवासी संगीता (27) की हालत बुधवार को घर में रखा तेजाब पीने से बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी कसमंडा पहुंचे, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के घर जाकर मौके पर मौजूद गिलास व अन्य सामग्री को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। परिजन भी नहीं बता रहे हैं कि आखिर महिला ने यह कदम क्यों उठाया। आशंका है कि पारिवारिक क्लेश के कारण ही महिला ने ऐसा किया होगा।