फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Mon, 12 May 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां के ईदगाहपुरवा गांव में रविवार को एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर मिला। उनके पुत्र ने गांव के ही एक परिवार पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी राधेश्याम के मुताबिक कि वह कस्ता मितौली स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। उनकी माता मुन्नी देवी (75) शनिवार रात अपने घर में सो रही थीं। आरोप है कि सोते समय गांव निवासी एक परिवार ने उनकी मां मुन्नी देवी को बुरी तरह से पीटकर मार दिया। उनके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। सीओ बिसवां सतीश शुक्ला ने बताया कि बुजुर्ग महिला का शव मिलने की सूचना पर जांच की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें