फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आंधी में पेड़ गिरने से महिला की माैत, शहर-गांवों में छाया अंधेरा

Sun, 05 Apr 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर/सिधाैली। सिधौली कस्बे में शनिवार शाम को आंधी में पूजा करके घर लौट रही महिला के ऊपर पेड़ गिर गया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तेज हवा व बारिश से जिले की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। 220 केवी हुसैनगंज की मुख्य लाइन में फॉल्ट के चलते करीब 10 उपकेंद्र बंद हो गए। इससे पूरे शहर के साथ ही करीब एक हजार गांवों की बिजली गुल हो जाने से अंधेरा छ गया। गई।
विज्ञापन


सिधौली के गांधीनगर उत्तरी निवासी सुनीता (45) शनिवार शाम चिंताहरण शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। लाैटते समय वह मंदिर से कुछ दूरी पर पहुंची थी, तभी आंधी चलने लगी। इसी बीच एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उनको बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

वहीं शाम को आई अांधी में शहर के भवानीपुर, पुराना सीतापुर व सिटी पॉवर हाउस को आई मुख्य लाइन हुसैनगंज में फॉल्ट आ गया। इससे शहर के साथ मिश्रिख, सिधौली, हरगांव, बिसवां के गांवों में बिजली हो गई। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि पूरे जिले में फॉल्ट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें