लहरपुर(सीतापुर)। ग्राम भदफर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। पुलिस में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम भदफर की रहने वाली अंजली तिवारी (32) का पति अखिलेश तिवारी हरिद्वार में काम करता है। उसके दो बच्चे हैं।
शनिवार देर रात अंजली का ससुरालीजनों से विवाद हो गया था। अंजली ने कुछ ही देर बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि अभी तक कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।