बिसवां। राजा करनाई गांव निवासी छोटकनी (55) रविवार को मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। स्थानीय निवासियों के अनुसार छोटकनी अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंचीं। उसी दौरान महमूदाबाद की ओर से सीतापुर की तरफ जा रही मालगाड़ी के आगे कूद गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार देर शाम उनका अपने बेटे व बहू से विवाद हुआ था। वहीं, कुछ अन्य ग्रामीणों के अनुसार छोटकनी नित्यक्रिया के लिए रेलवे ट्रैक के पास गई थीं, उसी समय हादसा हो गया। जीआरपी और कोतवाली बिसवां पुलिस घटना की जांच कर रही है।