फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कच्ची दीवार ढही, दबकर महिला की मौत

Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
निशू
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र के बेलामऊ गांव में सोमवार दोपहर बारिश के दौरान कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला।
विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेलामऊ निवासी छोटू के घर की कच्ची दीवार सोमवार दोपहर अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के समय उसकी पत्नी निशू (35) घर के पास थी और दीवार के मलबे की चपेट में आ गई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन मलबा हटाकर निशू को बाहर निकाला।
महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलने पर राजस्व टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। नुकसान का आकलन करते हुए मृतका के परिजनों को सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें