फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानगांव में पेड़ गिरने से महिला की मौत

Sun, 29 May 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानगांव में शनिवार रात आई आंधी में पपीते के इसी के पेड़ गिरने से हुई महिला की मौत।  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में शनिवार रात आई आंधी पानी आफत बन गई। कई जगह पेड़ गिर गए, तो कहीं बिजली के तार टूट गए। थानगांव थाना इलाके में पपीता का पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। वहीं कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित हुआ।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे तेज हवाएं चलने लगी। करीब 11 बजे तेज आंधी आ गई। इसी बीच हल्की बूंदाबांदी होने लगी। हवाएं इस कदर तेज थीं कि कमजोर पेड़ धराशायी हो गए। वहीं बारिश भी शुरू हो गई। थानगांव थाना क्षेत्र के सुजातपुर निवासी रघुवर की पत्नी सुदामा देवी (65) घर के आंगन में लेटी थी।

अचानक आंधी-पानी ने उसे संभलने का मौका ही नहीं दिया। चारपाई के करीब लगा पपीता का पेड़ उसके बिस्तर पर गिर गया। इससे उसकी दबकर मौके पर ही मौत हो गई। उधर, बिसवां-रेउसा मार्ग पर अम्लोरा स्कूल के निकट पेड़ की डाल टूटकर हाईटेंशन लाइन के तार पर गिर गया।
विज्ञापन


इससे तार टूट गया, जिससे क्षेत्र के घ्योंड़ा, अम्लोरा, थानगांव, धमौरा, सुजातपुर, घुमनी, चकदहा, देवरिया समेत 20 गांवों में बिजली गुल हो गई। जिले के लहरपुर, महमूदाबाद, सिधौली, बिसवां, खैराबाद, मछरेहटा, महोली, मिश्रिख आदि क्षेत्र में आम की बाग में फसल का काफी नुकसान हुआ है। इससे बागवान परेशान हो उठे। वहीं कई जगहों पर आंधी से पेड़ गिरने पर आवागमन भी बाधित रहा।

खेत की मिट्टी हुई नम
देर रात होने वाली बारिश किसानी के लिए बेहतर बताई जा रही है। बारिश होने से खेतों की मिट्टी नम हो गई है। जिससे किसान रविवार की सुबह ही हल व बैल तथा ट्रैक्टर लेकर खेतों में पहुंच गए। किसान नम मिट्टी की जोताई कर रहे हैं। 

आम की फसल के लिए बेहतर है बारिश, रोग होगा दूर
बागवान इस बारिश को आम की फसल के लिए बेहतर बता रहे हैं। बागवानों का कहना है कि बारिश होने से पेड़ों की धुलाई हो जाएगी। जिससे पेड़ों में लगने वाले कीट बहकर मर जाएंगे। वहीं फलों की धुलाई भी हो जाएगी तथा फलों में लगने वाला रोग दूर हो जाएगा। आम के पेड़ों की जड़ तक पानी भरने से फलों को रस के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा। इससे अब तक गर्मी की मार झेलकर सूखने वाले फल जिंदा हो जाएंगे और उनमें पोषक तत्व आने के साथ फल को मजबूती प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें