रेउसा (सीतापुर)। दो दिन पूर्व सड़क हादसे में जख्मी महिला की मंगलवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस को घटना से अवगत कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रेउसा के पुरानी बाजार निवासी रमेश पोरवाल व उनकी पत्नी विमला 28 जुलाई को बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी लकड़ी मंडी के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल विमला को रेउसा सीएचसी से लखनऊ रेफर किया गया था। मंगलवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान विमला की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली है।