फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

Sun, 25 Oct 2015 10:20 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गुराईपुर निवासी सोबरन की पत्नी शिवरानी (55) ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों ने आननफानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिवार का कहना है कि महिला बीमार रहती थी, उसने दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


गांव के लोगों का कहना है कि परिवार में कहासुनी होने पर क्षुब्ध होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पचैनापुर निवासी अंकित (30) रविवार सुबह खेतों की तरफ गया था। घर पहुंचते ही वह बेहाल होकर गिर गया। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा रखा है। उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें