फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रंजिश के चलते घर में घुसकर पीटा, महिला हुई बेहोश

Sun, 04 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
घायल लोग
विज्ञापन
मिश्रिख। ज्ञनसगरा गांव में शनिवार रात रंजिश के चलते दबंगों ने घर घुसकर एक परिवार के सदस्यों को पीट दिया। पिटाई से गांव निवासी नीलम, रामसागर और शशिकांत चोटिल हो गए। पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामसागर के अनुसार शनिवार रात गांव के ही मनीशंकर, उसकी पत्नी शोभनम और अजय शुक्ला रंजिश के चलते उनके घर में जबरदस्ती घुस आए। घर में घुसते ही तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उन पर वार करने शुरू कर दिए।
बीच-बचाव करने आईं नीलम के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश होकर गिर गईं। इसके साथ ही परिवार के शशिकांत को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने नीलम, रामसागर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें