सीतापुर। रेउसा थाना के गेट पर एक महिला ने चप्पल से युवक को पीट दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वायरल वीडियो में नकाब पहने एक महिला युवक को दौड़ाकर चप्पल से पीटती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला व पुरुष में किसी बात को लेकर विवाद था। ग्राम पंचायत कोडरी के प्रधान नसीर अहमद उसका समझौता कराने आए थे।
दोनों के बीच मामले में समझौता नहीं हो पाया। जिसके बाद वह थाने से निकले और उनमें काफी नोकझोंक हो गई। इसके बाद महिला ने चप्पल लेकर युवक को पीट दिया। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंचे तो दोनों वहां से भाग गए। एसओ संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।