फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रक्तदान कर 94 बने महादानी

Thu, 15 Jun 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर बुधवार को जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित शिविर में स्वयंसेवी संस्था संजीवन, 27वीं वाहिनी पीएसी, एनसीसी और बीसीएम का भी सहयोग रहा। कुल 94 लोग रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदान के लिए आए नौ लोग हिमोग्लोबिन कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर पाए।
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ डीएम अनुज सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मधु गुरैला, सीएमएस डा. आरके सिंह की मौजूदगी में किया। इस दौरान उन्होंने ब्लड बैंक परिसर का जायजा लिया।
सीएमओ ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। सीएमएस ने विश्व रक्तदाता दिवस मनाए जाने का पूरा इतिहास बताया। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर ब्लड बैंक की ओर से बीस बार से अधिक रक्तदान करने वालों को सम्मानित भी किया गया। इनमें संजीवन के आकाश अग्रवाल, दया फाउंडेशन के अजय मिश्रा, पहल संस्था के रचित निगम, रेडक्रास के संजीव अग्रवाल, एनसीसी से सूबेदार विष्णुदेव शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लड बैंक की प्रभारी डा. पूजा यादव ने किया। इस दौरान संजीवन संस्था से जुड़ी कुसुम सिंह, इंदू सिंह चौहान, शिवांशू मिश्रा, हर्षित गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जन्मदिन पर लखनऊ से रक्तदान करने आए उत्सव
शहर के उत्सव जायसवाल लखनऊ में पढ़ाई कर रहे हैं। बुधवार को उनका जन्मदिन भी था। परिजनों के साथ वह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि इससे अच्छे ढंग से कोई नहीं मना सकता। उधर दूसरी ओर शहर की विनीता अग्रवाल का भी जन्मदिन बुधवार को था। वह रक्तदान करने पहुंची, लेकिन हिमोग्लोबिन कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर सकीं।

एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली, नुक्कड़ नाटक से किया जागरुक
एनसीसी की 22उत्तर प्रदेश बटालियन सीतापुर ने भी विश्व रक्तदाता दिवस पर बढ़ चढ़कर सहयोग किया। एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान शिविर से पहले शहर के विभिन्न मार्गों से जागरुकता रैली निकाली। रास्ते में एक स्थान पर नुक्कड़ नाटक का मंचन भी एनसीसी कैडेट्स ने किया। इस दौरान मेजर मनोज कुमार भी मौजूद रहे। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित शिविर में एनसीसी के 12 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें