लहरपुर। क्षेत्र के ग्राम बेहडा कोदहरा में कृषि विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक किया गया। कृषि विभाग के खंड तकनीकी प्रबंधक आशीष मिश्रा ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों की एक डिजिटल पहचान है। उन्होंने उपस्थित किसानों को से कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कराने से आपको विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना सत्यापन मिलेगा और बिना फार्मर रजिस्ट्री के कृषि संबंधी किसी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए आप सभी प्राथमिकता के साथ फार्मर रजिस्ट्री कराएं। इस मौके पर राम सरन, दीपक, मनीष शुक्ला, शिव राम, कुलदीप, अजय, ओंकार, राहुल, ब्रज किशोर, विमलेश, निर्मल, बिंद कुमार, गीता देवी, लक्ष्मी देवी व सत्रोहन मौजूद रहे।