फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बंटेगी यूनीफॉर्म

Sun, 26 Jul 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों को जल्द यूनीफॉर्म मिलेगी। इसके लिए कवायद प्रारंभ कर दी गई है। शासन ने वितरण से पहले जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से दस बिदुंओं पर जानकारी मांगी है। तीस जुलाई तक एक प्रोफॉर्म पर जानकारी भरकर भेजने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों को निशुल्क दो जोड़ी यूनीफॉर्म मुहैया कराई जाती है। यूनीफॉर्म का वितरण सत्र प्रारंभ होने के बाद कर दिया जाता है।

लेकिन चालू सत्र में विलंब हो रहा है। इस बार अप्रैल से शैक्षिक सत्र प्रारंभ हुआ है। सत्र प्रारंभ हुए ढाई माह हो चुके है, लेकिन अभी तक नौनिहालों को यूनीफॉर्म नहीं मिली है।

अब जाकर नौनिहालों का इंतजार खत्म होने वाला है। शासन ने ड्रेस वितरण को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से दस बिदुंओं पर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


इसके लिए एक प्रोफॉर्म भेजा है। जिस पर नौनिहालों का विवरण अंकित किया जाएगा। उसके बाद पूरी जानकारी शासन को मुहैया कराई जाएगी। यह कार्य तीस जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।

उसके बाद ड्रेस का वितरण प्रारंभ हो जाएगा। भेजे गए निर्देश में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या, किस श्रेणी में आते है, आयु वर्ग, लिंग, कितने वर्षों से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे है, कक्षा का नाम, राशन कार्ड की स्थिति, विद्यालय व संकुल का नाम आदि जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें