फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

Mon, 02 Nov 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र यादव उम्मीदवार होंगे। जितेंद्र बिसवां विधायक रामपाल यादव के पुत्र हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने उन्हें पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा पांच नवंबर को होगी। उन्होंने चुनाव में 48 उम्मीदवारों के जीतने का दावा किया। 

सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी व विधायक रामपाल यादव ने बताया कि पंचायत चुनाव में पार्टी ने 79 डीडीसी उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। इनके सापेक्ष सपा के 48 सदस्य विजयी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सपा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संगठित होकर लड़ेगी। इसे लेकर सेउता विधायक महेंद्र सिंह को चुनाव का संयोजक मनोनीत किया है।

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नीरज वर्मा ने बताया कि पार्टी नव निर्वाचित सदस्य जितेन्द्र यादव को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाएगी। बताया पांच नवंबर को सपा के विजयी डीडीसी सदस्यों की एक बैठक होगी, जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें