फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रामगढ़ तीन व जवाहरपुर मिल चार से खरीदेंगी गन्ना

Thu, 02 Nov 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की रामगढ़ व जवाहरपुर चीनी मिलों ने गन्ना खरीद के लिए इंडेंट जारी कर दिया है। रामगढ़ ने दो लाख क्विंटल व जवाहरपुर चीनी मिल ने 93 हजार क्विंटल का इंडेंट (माल की फरमाइश) जारी किया है। दोनों चीनी मिलों में नए सत्र की पेराई शुरू कराने की तैयारी कर ली गई है। अब पांच नवंबर को ये चीनी मिलें गन्ने की पेराई शुरू कर देंगी।
विज्ञापन

जिले में पांच चीनी मिलें हैं। इनमें एक सरकारी व चार निजी कंपनियों की मिलें शामिल हैं। अवध शुगर मिल, हरगांव तीन नवंबर से पेराई सत्र शुरू कर रही है। इसके लिए इंडेंट भी जारी कर दिया है। अब डालमिया ग्रुप की रामगढ़ और जवाहरपुर चीनी मिलों ने भी विधिवत पूजन के बाद गन्ना खरीद के लिए इंडेंट जारी कर दिया है। रामगढ़ चीनी मिल के जीएम (गन्ना) यूके पाठक ने बताया कि बुधवार तक दो लाख क्विंटल गन्ना खरीद का इंडेंट जारी किया गया है। फिलहाल मिल के 30 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। केंद्रों पर तीन नवंबर से जबकि मिल गेट पर पांच नवंबर से गन्ना खरीद शुरू कर दी जाएगी।
पांच नवंबर को शुभ मुहूर्त पर हवन-पूजन कर डोंगे में गन्ना डालकर नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। उधर, जवाहरपुर चीनी मिल के सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुधीर सिंह ने बताया कि 93 हजार क्विंटल गन्ना खरीद का इंडेंट जारी किया गया है। 47 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल 4 नवंबर से प्रारंभ कर दी जाएगी। गेट से तौल की प्रक्रिया पूजन के उपरांत पांच नवंबर से प्रारंभ होगी। इसी दिन नए पेराई सत्र का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन



बिसवां मिल में सात नवंबर से शुरू होगा पेराई सत्र
सेकसरिया शुगर फैक्टरी, बिसवां अब दो दिन देरी से चलेगी। पहले यहां पांच नवंबर को पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाना था। अब सात नवंबर से मिल चल सकेगी। बिसवां मिल के उप प्रबंधक (गन्ना) विमल मिश्र ने बताया कि मरम्मत में समस्या आने की वजह से तारीख बढ़ाई गई है। गन्ना खरीद का इंडेंट तीन नवंबर को जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें