फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य जीव इंसानों से ज्यादा संयमित

Sun, 04 Oct 2015 12:19 AM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएफओ शुक्रवार को दाऊदपुर नर्सरी में वन्य जीव प्राणी सप्ताह के तहत गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वन्य जीव प्रकृति की अनमोल देन हैं। हमें इनका संरक्षण करना चाहिए। वन्य जीव भी प्यार व अपनेपन के भूखे होते हैं। उनके साथ हिंसात्मक रवैय्या न अपनाएं।
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात प्रतिबंधित क्षेत्र में न जाएं। कई बार देखा जाता है कि लोग वन्य जीवों से छेड़छाड़ करने लगते हैं। उनके आराम में खलल पड़ने अथवा खुद को असुक्षित भांपकर वन्य जीव आत्मरक्षार्थ हमला कर देते हैं। इसलिए हमें ऐसे क्रिया-कलापों से बचना चाहिए।

उप प्रभागीय वनाधिकारी अमर बहादुर सिंह ने जंगलों की कटान से होने वाले दुष्परिणामों पर रोशनी डाली। लगातार घटते जा रहे जंगल के रकबे को भी वन्य जीवों के लिए बेहद चिंतनीय बताया। इस मौके पर रेंजर एके सिंह, जेडी यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें