फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पकड़ से दूर जंगली जानवर, पिंजरे की बदली लोकेशन

Sun, 24 Nov 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। ग्राम बसंतापुर में दिखा जंगली जानवर अब तक पकड़ से दूर है। अब वन विभाग ने पिंजरे की लोकेशन बदल दी है। इसके चलते ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। ग्राम बसंतापुर में शुक्रवार को जंगली जानवर दिखाई दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तेंदुए की आशंका जताई थी। जंगली जानवर ने एक बच्ची पर हमला कर दिया था। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काॅम्बिंग शुरू कर दी थी। कई जगहों पर पगचिह्न दिखाई दिए थे। गांव में पिंजरा लगाकर बकरी बांध दी थी, लेकिन अब तक जंगली जानवर पकड़ में नहीं आया है।
शनिवार को जब टीम के हाथ खाली रहे तो पिंजरे की लोकेशन बदल दी गई। जंगली जानवर न पकड़े जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। वन रेंजर कमाल अहमद ने बताया कि जंगली जानवर को पकड़ने का प्रयास चल रहा है। ग्रामीणों से अपील है कि वह घर से अकेले न निकलें।
विज्ञापन


खेत में दिखा अजगर

सीतापुर। मछरेहटा की ग्राम पंचायत जटपुरवा में शनिवार को एक अजगर दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गई। गांव में विनीत के खेत में मजदूर गन्ना काट रहे थे। इस दौरान एक अजगर दिखाई दिया। इसका वजन करीब 30 किलो व लंबाई 11 फीट थी। नीरज कुमार ने 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। खबर पाकर वन विभाग की टीम पहुंची और अजगर को साथ लेकर चली गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें