फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर की आवाज से दहशत

Wed, 14 Jun 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निशान दिखाते लोग।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में जंगली जानवर की आवाज से दहशत फैल गई है। वन विभाग किसी जानवर के क्षेत्र में होने की पुष्टि नहीं कर रहा है। थाना क्षेत्र के कोरैय्या उदयपुर के ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह खेतों से दहाड़ जैसी आवाज आती सुनी।
विज्ञापन


इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। थानाध्यक्ष दयाशंकर सिह व वन क्षेत्राधिकारी हरगांव रमेश चंद्र गुप्ता, वन क्षेत्राधिकारी महोली आरके चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी सीतापुर व फुट प्रिंट एक्सपर्ट इम्तियाज सिद्दीकी व अन्य विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कांबिंग शुरू की। टीम ने देर शाम तक खेतों में छानबीन की, लेकिन किसी भी जानवर के पग चिन्ह नहीं मिले। शाम को डीएफओ राकेश चौधरी ने बताया कि किसी जानवर के पग चिन्ह नहीं मिले फिर भी एहतियात बरता जा रहा है। वन विभाग की एक टीम गांव के निकट लगा दी गई। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने व अकेले खेत की तरफ न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें