फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शराब पीने से मना किया तो शराबियों ने पीटकर दुकानदार को मार डाला

Tue, 19 Sep 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद भीड़।
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर शराबियों ने एक कबाड़ी को पीट दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस घटना के बाद मौके पर नहीं पहुंची। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिटाई के एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र स्थित काशीराम काॅलोनी के ब्लॉक नंबर दो निवासी पिंकू कश्यप (52) की कबाड़ की दुकान है। रविवार देर रात वहीं के निवासी राजेंद्र, जीतू और उसके अन्य साथी उसकी दुकान के सामने शराब पीने लगे। पिंकू के मना करने पर शराबियों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि शराबियों ने पिंकू पर लोहे की राॅड व तौलने वाले बांट से हमला कर दिया। कबाड़ी मौके पर ही गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
इधर, जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। परिजनों ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि कांशीराम गेट पर ही पुलिस चौकी बनी हुई है। जानकारी देने के बाद कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित पक्ष अस्पताल पहुंच गए, लेकिन चौकी इंचार्ज और एसओ को घटना की जानकारी नहीं हुई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। राजेंद्र और जीतू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की पहचान कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें