फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पीछा करने पर बदमाशों ने युवक के पैर में मारी गोली

Sun, 28 Sep 2025 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परसेंडी (सीतापुर)। तालगांव के फत्तेपुर गांव में शुक्रवार रात चोरी करने घर में घुसे बदमाशों ने गृहस्वामी को गोली मार दी। गृहस्वामी के पैर में गोली लगी है, जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि बदमाश उनके घर से कुछ समेट नहीं पाए हैं। हालांकि उन्होंने पास के ही समेसा गांव में चोरी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फत्तेपुर के मजरा शादीपुर निवासी कासिम के अनुसार रात करीब एक बजे वह नित्यक्रिया के लिए उठे थे। इसी बीच उन्होंने तीन बदमाशों को घर में घुसते हुए देखा। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया और वह बदमाशों के पीछे भागने लगे। इतने में ही एक बदमाश ने कासिम पर फायर झाेंक दिया। गोली कासिम के पैर में लगी और वह गिर गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए लेकिन तब तक बदमाश भाग गए। ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पास में ही सटे समेसा गांव में बदमाशों ने इंसान अली के घर को निशाना बनाते हुए नकदी, बर्तन, जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें