फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह धूप, दोपहर में बारिश संग गिरे ओले

Wed, 25 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बारिश का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम ने बुधवार को एक ही दिन में कई रंग बदले। सुबह धूप की तपन से लोग बेहाल हुए। दोपहर में बारिश के साथ ओले गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पर बारिश थमते ही मौसम ने फिर यू टर्न लिया और चटख धूप निकल आई।
विज्ञापन


हालांकि बारिश के बाद धूप में पहले जैसी तल्खी नहीं महसूस हुई। हल्की ही सही बारिश ने तपिश से छुटकारा जरूर दिला दिया। इससे 24 घंटों के मुकाबले पारे में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 36 डिग्री पर आ टिका। वहीं शाम को चली हवा से मौसम सुहाना हो गया। 

बुधवार सुबह मौसम के तेवर देख लग रहा था, दिन में तपिश लोगों को बेहाल करेगी। दिन चढ़ने के साथ धूप तल्ख होती रही। इसी बीच दोपहर करीब 2:30 बजे मौसम ने एकाएक करवट बदली। सूरज बादलों की ओट में जा छिपा और हवा चलने लगीं। देखते ही देखते जिले के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच बारिश के साथ चने के आकार में ओले भी गिरे। बदले मौसम ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई। हालांकि बारिश ज्यादा देर नहीं हुई। तकरीबन 18 मिनट बारिश के बाद बादल छंट गए, लेकिन कुछ देर ही सही, इस बारिश ने लोगों को तपिश से राहत दी। साथ ही पिछले 24 घंटों के मुकाबले पारा भी दो डिग्री लुढ़क गया।

बारिश थमने के चंद मिनट बाद ही मौसम ने फिर करवट बदली और आसमान साफ होते ही धूप निकल आई। हालांकि इस बार धूप में बारिश से पहले वाली तल्खी महसूस नहीं हुई। हवा भी मंद-मंद चलने से गर्मी का प्रकोप कम हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार के मुकाबले पारे में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें