फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिले में 146 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Fri, 06 Mar 2026 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में 146 केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। इन केंद्रों पर संबंधित संस्था गेहूं की खरीद करेगी। किसानों को गेहूं बेचने के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उदय प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। संबंधित किसान पंजीकरण कराएं। गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसमें पिछले साल की अपेक्षा 160 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

ये संस्थाएं खरीदेंगी गेहूं
गेहूं खरीद के लिए एजेंसीवार क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनके माध्यम से ही गेहूं खरीद की जाएगी। खाद्य विभाग के 21, पीसीएफ के 54, पीसीयू के 47, यूपीएसएस के 12, मंडी समिति के 3 व भारतीय खाद्य निगम के 9 क्रय केन्द्र जिला प्रशासन ने बनाए हैं। गेहूं बेचने के लिए विभागीय पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण प्रारंभ है। वर्ष 2025-26 में गेहूं बेचने वाले किसानों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें पंजीकरण को अपडेट कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें