फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बोरे की कमी से गति नहीं पकड़ पा रही गेहूं खरीद

Tue, 14 Apr 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
 खैराबाद डीजे काॅलेज क्रयकेंद्र पर खड़ी गेहूं की ट्रॉली। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में बारदाने (बोरा) की कमी से गेहूं खरीद गति नहीं पकड़ पा रही है। गेहूं लेकर केंद्र पहुंचने के बाद भी तौल नहीं हो पा रही है। ज्यादातर केंद्रों पर खरीद शुरू होने के 15 दिन बीतने पर भी बोहनी तक नहीं हो सकी है। अधिकारी-कर्मचारी बारदाना जुटाने की कवायद में लगे हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय है। जिले में गेहूं खरीद के लिए 146 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य विभाग के 21, पीसीएफ के 54, पीसीयू के 47, यूपीएसएस के 12, मंडी समिति के 03 और भारतीय खाद्य निगम के 09 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। ये सभी केंद्र 30 मार्च से शुरू किए गए हैं। इन पर 15 जून तक सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक गेहूं खरीदा जाएगा।

एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी कुछ केंद्रों पर ही खरीद शुरू हो पाई है। पिछले सप्ताह मौसम खराब होने से खरीद प्रक्रिया प्रभावित हुई, अब बोरों की कमी से खरीद गति नहीं पकड़ पा रही है। हालांकि अधिकारी सभी क्रय केंद्रों पर बोरे पहुंचाए जाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


-
सोमवार को खरीद की हुई बोहनी
खैराबाद। डीजे काॅलेज क्रय केंद्र पर सोमवार को खरीद की बोहनी की गई। खजूरपुर सूहेतारा के किसान अरुण कुमार की पहली ट्रॉली की तौल कर शुरुआत हुई। इसके बाद अकबरगंज के रमेश चंद्र अवस्थी भी अपनी ट्रॉली लेकर पहुंच गए। मार्केटिंग इंस्पेक्टर सदर फूड सिविल सप्लाई एंड डिपार्टमेंट शांतनु मिश्र ने बताया कि बोरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस सप्ताह खरीद में तेजी आने की उम्मीद है।


क्रय केंद्रों पर न सामग्री, न मिले प्रभारी
लहरपुर। तहसील क्षेत्र की मंडी समिति में सात क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार तक किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद को लेकर कोई भी गतिविधि संचालित होती नजर नहीं आई। विपणन शाखा के तीन केंद्रों पर केवल बैनर लगे दिखे। इन पर गेहूं खरीद संबंधी कोई भी सामग्री और कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्य क्रय केंद्रों पर अब तक बैनर भी नहीं लगाए गए हैं। किसी भी केंद्र पर प्रभारी उपस्थित नहीं दिखे।

-
कसमंडा के छह केंद्रों पर नहीं हुई खरीद
कमलापुर। कसमंडा ब्लॉक में मानपारा, थानापट्टी, बहरीमऊ, भिठौली, कसमंडा व दहावा स्थित साधन सहकारी समितियों पर गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। एडीओ कोआपरेटिव राजेश गुप्ता ने बताया कि बारदाना उपलब्ध न होने के कारण गेहूं खरीद शुरू नहीं हो सकी है। बताया कि बारदाना उपलब्ध होने पर खरीद प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर दी जाएगी। किसान नेता अनिकेत सिंह ने कहा कि खरीद शुरू न होने से किसान अपनी उपज मजबूरी में व्यापारियों को बेच रहे हैं।

-
किसान औने-पौने दाम पर बेच रहे उपज
सकरन। विकास खंड सकरन में पीसीयू के छह गेहूं क्रय केंद्रों का संचालन बोरे न मिलने के कारण अभी तक नहीं किया जा सका है। किसान अपनी फसल 2000 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिचौलियों के हाथों बेचने के लिए मजबूर हैं। दुगाना केंद्र प्रभारी देशराज द्विवेदी ने बताया कि अभी तक खाली बोरे नहीं मिले हैं, मिलने पर खरीद शुरू कर दी जाएगी। किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील भार्गव ने कहा कि जल्द ही खरीद शुरू नहीं की गई तो उनका संगठन जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने पर बाध्य होगा।


मिश्रिख में एसडीएम ने शुरू कराई तौल
मिश्रिख। तहसील क्षेत्र के कुतुब नगर रोड स्थित मंडी में सोमवार को गेहूं की तौल एसडीएम अभिनव यादव ने शुरू कराई। उन्होंने मंडी परिसर का निरीक्षण भी किया। शौचालय में पानी की समस्या दूर कराने व साफ-सफाई के निर्देश दिए। केंद्र प्रभारी कांति राठौर ने बताया कि मंडी में छह केंद्र संचालित हैं, जिनमें सोमवार को पांच किसानों का लगभग 150 क्विंटल गेहूं तौला गया। एसडीएम अभिनव यादव ने बताया कि बोरे की समस्या दूर कराते हुए सोमवार से तौल चालू करा दी गई है।



सभी केंद्रों पर भेजवाए जा रहे बोरे
मौसम बिगड़ने से कटाई व थ्रेशिंग प्रभावित थी। मौसम साफ होने पर किसान अब गेहूं की फसल तैयार कर रहे हैं। इसलिए कम किसान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सभी केंद्रों पर बोरे भेजवाए जा रहे हैं। इस सप्ताह खरीद में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-उदय प्रताप सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें