फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से धराशायी हो गई गन्ने की फसल

विज्ञापन
wether - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। रविवार की दोपहर आए आंधी-पानी से ग्रामीण इलाके में जनजीवन प्रभावित हो गया। खेतों में खड़ी धान व गन्ने की फसल धराशायी हो गई। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आंधी में टीन शेड उड़कर दूर जा गिरे। कई जगहों पर विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि जन हानि की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन

दोपहर लगभग ढाई बजे आसमान में काली घटाएं घिर आईं। तेज हवा चलने लगी। देखते ही देखते हवा तेज होकर आंधी में तब्दील हो गई। फिर बारिश भी होने लगी। भयंकर आंधी तूफान बारिश के चलते खानपुर मोहिद्दीनपुर में परशुराम पुत्र कुंज बिहारी की कच्ची दीवार टीन शेड समेत ढह गई। इस दौरान टीन के नीचे किसी के न होने से बड़ा हादसा टल गया।
आंधी तूफान के कारण जगह-जगह का बिजली के खंभों पर पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। किसान दिनेश पटेल, रामआसरे, निखिल, उत्तम शर्मा, सूरज पांडेय ने बताया आंधी में गन्ने की फसल गिरने से अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें