फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी बनता जा रहा है मिनी पाकिस्तान: साध्वी प्राची

Tue, 16 Sep 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
साध्वी प्राची।
विज्ञापन
सीतापुर। भाजपा नेता साध्वी प्राची मंगलवार को सीतापुर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के हालिया बयान का समर्थन करते हुए कहा कि सनातन धर्म और समाज को सचेत करने के लिए संतों को ऐसे बयान देने पड़ते हैं।
विज्ञापन

कहा कि 20 वर्ष पूर्व बोला था कि पश्चिमी यूपी मिनी पाकिस्तान बनता जा रहा है। आज वहां की जनसांख्यिकी इतनी तेजी से बदल रही है कि हालात पाकिस्तान जैसे होते जा रहे हैं। पाकिस्तान में हिंदुओं की जो स्थिति है, वैसा ही पश्चिमी यूपी में नजर आने लगा है।
कहा कि अन्य धर्मों में महिलाओं को मात्र भोग की वस्तु माना जाता है। वहीं, सनातन धर्म में नारी को देवी मानते हैं। उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के भाजपा सरकार के दौरान पश्चिमी यूपी को पाकिस्तान बनने के बयान पर भी अपनी बात रखी। साध्वी प्राची ने कहा कि आखिर 70 सालों तक शंकराचार्य क्यों चुप रहे? कांग्रेस शासनकाल में जब गड्ढे खोदे गए। जब जबरन नसबंदी हुई तो वह मौन क्यों रहे।
विज्ञापन

यह भी कहा कि उनकी आजम खां के साथ वाराणसी यात्रा पर भी आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने सपा नेताओं पर भी निशाना साधा। कहा कि सपा नेताओं के दिलो-दिमाग में पाकिस्तान भरा हुआ है। वह हमेशा संत समाज को निशाना बनाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव मौलाना की ओर से डिंपल यादव पर दिए विवादित बयान पर चुप्पी साधे हुए हैं। कहा कि सोनिया गांधी, अखिलेश यादव और आजम खां की तिकड़ी देश को गड्ढे में धकेल रही है। भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर कहा कि यह दुख का विषय है। मैं इस कदम से आहत हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें