फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल होने से 20 घंटे गर्मी में जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। वर्तमान समय पड़ रही भीषण गर्मी में विद्युत उपकेंद्र मिश्रिख की आपूर्ति बेपटरी है। 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से मंगलवार की पूरी रात बिजली गुल रही। इससे लगभग 3 लाख की आबादी को भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। नागरिकों के मुताबिक जर्जर लाइन में आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं।
विज्ञापन

18 घंटे की विद्युत आपूर्ति के रोस्टर को ठेंगा दिखाते हुए मात्र 5 से 6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उसमें भी प्रत्येक दस मिनट पर ट्रिपिंग होती है। जिससे उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे है। वहीं जेई अमरीष कुमार ने बताया फॉल्ट दुरुस्त कर बुधवार को आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें