फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप व उमस ने किया बेहाल

Mon, 06 Jun 2016 11:49 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
गर्मी
विज्ञापन
उमस व चिपचिपी गर्मी से बेहाल लोगों को सोमवार दोपहर छाए काले बदलों ने राहत की उम्मीद जगाई। जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। पर देर शाम तक बादल बिना बरसे ही अठखेलियां करते रहे। हालांकि, सुबह तेज धूप व भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद बदली के बीच बूंदाबांदी से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली।
विज्ञापन


सोमवार सुबह तेज धूप व लू के थपेडों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में 39 डिग्री पारे व 8 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों में दोपहर बाद करीब 4:20 बजे उस वक्त राहत मिलने की आस जगी जब मौसम ने अचानक करवट बदली।

आसमान में बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे। पिसावां, मछरेहटा, कमलापुर, मास्टरबाग आदि तमाम स्थानों पर बूंदाबांदी ने बारिश की उम्मीद जगाई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन


बदली छाने के बाद बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे दमक उठे। इन दिनों गन्ने की फसल को पानी की बेहद जरूरत है। इसके अलावा धान की रोपाई का समय करीब है। किसान धान की बेड़ तैयार करने में लगे हैं। ऐसे में उन्हें खेतों में पानी भरना पड़ रहा है। लेकिन बारिश न होने पर किसानों के चेहरे मुरझा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें