फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के पीछे बैठने वाले भी लगाए हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीतापुर में शुक्रवार को परिवहन विभाग व महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का प्रारंभ प्राचार्य, प्रोफेसर रवींद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

प्रोफेसर रवींद्र कुमार ने कहा कि बाइक के पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट आवश्यक है। एआरटीओ डॉ. उदित नारायण पांडेय ने सभी को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलाई। कार्यशाला में जादू व नाटक द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित चीजों को मनोरंजक तरीके से बताया गया। इससे छात्र/छात्राएं सड़क सुरक्षा उपायों से परिचित हुए।
इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ. राजीव द्विवेदी, कार्यक्रम अधिकारी शेखर सिंह, डॉ. ज्योति साह, डॉ. अनुपमा, डॉ. रनजीत सिंह, डॉ. दीपक सोनी, दिनेश सब्बरवाल, जगदीश प्रसाद, रजनीश कुमार व अंकुर वर्मा सहित अन्य छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें