फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जन्म के बाद सीएचसी से रेफर हो रहे 28 फीसदी बच्चे

Tue, 21 Apr 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रसव के बाद नवजात को सीएचसी पर बेहतर इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 28 फीसदी बच्चे प्रसव के बाद रेफर हो रहे हैं। इसके पीछे सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ न होने व जांच सहित अन्य सुविधाओं का अभाव मुख्य कारण है। इसी वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर की समीक्षा में यह आंकड़े सामने आए हैं। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई है। यह अनुपात 10 फीसदी से कम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की थी। इसमें रेफर हाेने वाले मामलों को लेकर सीएचसी अधीक्षकों से जवाब तलब किया था। इसमें सामने आया कि अधिकतर सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ सहित नवजात सघन चिकित्सक इकाई बनी हुई है। इसके बाद भी रेफर होने वालों बच्चों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसमें चिकित्सकों की लापरवाही सामने आ रही है। वह गंभीर बच्चों को बेहतर करने के लिए पूरे मन से प्रयास नहीं कर रहे हैं। केवल कामचलाऊ तरीके से बच्चों को रेफर कर देते हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने अधीक्षकों को हिदायत दी कि वह नवजात का बेहतर तरीके से इलाज करें। गंभीर परिस्थिति में ही उन्हें हायर सेंटर रेफर करें।
रेफर होने वाले बच्चों का आंकड़ा
सीएचसी एलिया पांच फीसदी, बिसवां 68 फीसदी, हरगांव 14 फीसदी, कसमंडा 18 फीसदी, खैराबाद 29 फीसदी, मछरेहटा 9 फीसदी, महमूदाबाद 49 फीसदी, महोली 22 फीसदी, मिश्रिख 32 फीसदी, नैमिषारण्य 23 फीसदी, पहला 30 फीसदी, परसेंडी 52 फीसदी, पिसावां 19 फीसदी, रामपुर मथुरा 10 फीसदी, रेउसा 15 फीसदी, सांडा 16 फीसदी, सिधौली 54 फीसदी व तंबौर 29 फीसदी शामिल है।
विज्ञापन

कम करें आंकड़े
रेफर बच्चों का आंकड़ा कम करने के लिए सीएचसी अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है। बहुत विशेष परिस्थिति में ही रेफर करें। रेफर रजिस्टर पर कारण जरूर अंकित करें।
विज्ञापन

डॉ. सुरेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें