फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कमेटी गठित कर पानी की टंकियों की हो जांच

Fri, 13 Jun 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। किसान मंच की ओर से पूर्व में की गई शिकायतों को ठंडे बस्ते में डालने के विरोध में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद आठ सूत्री डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

किसान मंच राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि पंचायत विभाग में शासनादेश के विरुद्ध विकास खंड मिश्रिख, परसेंडी, रामपुर मथुरा और मछरेहटा में एडीओ पंचायत की जगह ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती की गई है।
डाॅ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ संयोजक राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि देहात क्षेत्र में पेयजल के लिए चलाई जा रही योजना के तहत निर्मित पानी की टंकियां भ्रष्टाचार का प्रमाण बन चुकी हैं। तीन टंकियां ध्वस्त हो गईं हैं। उन्होंने सभी पानी की टंकियों की जांच के लिए कमेटी गठित कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें