फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव ने किया पौधरोपण

Thu, 11 Sep 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पौधा लगाते जलश​क्ति मंत्री।
विज्ञापन
सीतापुर। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बृहस्पतिवार को अचानक सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे। यहां उन्होंने सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में हरिशंकरी पौध लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया है। हरिशंकरी पौध पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी है।
विज्ञापन

जल संचयन में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। लोगों की आस्था के साथ जुड़े होने के कारण हरिशंकरी के पौधों का संरक्षण भी आसानी से हो जाता है। उन्होंने कहा कि सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए भी प्रेरित किया जाए, जिससे पर्यावरण हरा-भरा रहे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से योजनाओं के विषय में चर्चा कर आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई विशाल पोरवाल व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें