फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जलस्तर घटा, उजड़ गए आशियाने<bha>;</bha> जिंदगी भर की कमाई बाढ़ में बर्बाद

Sat, 10 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
केशव ग्रीन सिटी में पानी उतरने के बाद बदहाल इमारत ।
विज्ञापन
सीतापुर। नदियों का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन बाढ़ से घिरे परिवारों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। शहर के कई मोहल्लों में अब भी पानी भरा है। सैकड़ों परिवारों की जिंदगी अस्त व्यस्त हो गई है। किसी का घर डूबा है तो किसी की जीवनभर की कमाई पानी में बर्बाद हो गई। केशव ग्रीन सिटी समेत प्रभावित इलाकों में लोग अपने आशियानों तक पहुंचने के लिए गांवों के रास्तों का सहारा ले रहे हैं। हजारों लोगों को घर छोड़कर आश्रय स्थलों में रहना पड़ रहा है। मकानों में रखा सामान, वाहन और घरेलू जरूरत की वस्तुएं खराब हो चुकी हैं। इस बीच नदी की जमीन पर प्लॉटिंग और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कॉलोनी बसाने के आरोपों की प्रशासनिक जांच तेज हो गई है।
विज्ञापन


शारदा नदी का जलस्तर शुक्रवार को स्थिर रहा, लेकिन यह खतरे के निशान से 85 सेंटीमीटर नीचे है। सरयू नदी का जलस्तर घट रहा है और खतरे के निशान से 1.93 मीटर नीचे पहुंच गया है। सरायन नदी का जलस्तर भी पिछले 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर कम हुआ है। गोमती नदी का जलस्तर भी 50 सेंटीमीटर घटा है। इसके बावजूद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात सामान्य नहीं हुए हैं। केशव ग्रीन सिटी के निवासी लगातार धोखा देकर प्लाट बेचने का आरोप लगा रहे हैं। डीएम डॉ राजा गणपति आर ने केशव ग्रीन सिटी के निवासियों की शिकायतों की जांच के लिए एडीएम न्यायिक खालिद अंजुम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। जांच कमेटी हर संभावित पहलू पर तेजी से जांच कर रही है।

लाखों का सामान बर्बाद, बेघर होकर भटक रहे लोग
केशव ग्रीन सिटी निवासी रेनू यादव ने बताया कि उन्होंने तीन मंजिला मकान बनवाया था। आरोप लगाया कि पिरई नदी को नाला घोषित किया गया था और कॉलोनी में कई मकान बिना नक्शे के बना दिए गए। झूठ बोलकर प्लॉट बेचे जाने का भी आरोप लगाया। बाढ़ में लाखों रुपये का सामान, कार और घर की अन्य वस्तुएं बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन

इसी तरह प्रदीप पांडेय ने बताया कि कॉलोनी में एक-एक मकान की कीमत करोड़ों रुपये है। इसके बावजूद बाढ़ ने परिवारों को बेघर कर दिया। जीवनभर की जमा पूंजी गंवाने के बाद लोग दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

केशव ग्रीन सिटी में पानी उतरने के बाद बदहाल इमारत ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें