फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन दिन से घरों में नहीं पहुंचा रहा पानी

Sun, 29 Jun 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के गदियाना वार्ड की सिद्दीकी गली में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित है। पाइप लाइन कटने से घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। शिकायत के बावजूद इसे सही नहीं किया गया है। इससे करीब 40 घरों में पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

नगरपालिका की तरफ से शहर में वाटर सप्लाई की जाती है। तीन दिन पहले पाइपलाइन फट गई थी। इससे घरों में बहुत ही धीमी गति से पानी पहुंच रहा है। इससे लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। मोहल्लेवासियों ने इसकी शिकायत नगरपालिका से की है। इसके बाद भी पाइपलाइन दुरुस्त नहीं हो सकी है। मोहल्ले के शिवेंद्र सहित अन्य ने बताया कि पानी की सप्लाई सही ढंग से न मिलने से काफी दिक्कत आ रही है। निजी हैंडपंप पर निर्भर होना पड़ रहा है। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि पाइपलाइन को जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें