फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदाई के दौरान फटी वाटर लाइन

Sun, 26 Mar 2017 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पानी।  - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
मोबाइल कंपनी की ओर से भूमिगत केबल बिछाने के दौरान वॉटर सप्लाई लाइन फट गई। इससे हजारों लीटर पीने का पानी बह गया। वहीं पानी बहने से आरकेपी परिसर में जलभराव हो गया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद नगरपालिका द्वारा सप्लाई बंद कराई गई। नई पाइप लाइन डालने के दौरान करीब आधा दर्जन मोहल्ले में वाटर सप्लाई बंद रही। हिंदू कन्या पाठशाला के निकट एक मोबाइल कंपनी की ओर से भूमिगत केबल बिछाई जा रही है।

रविवार को जेसीबी से खोदाई के दौरान करीब 70 मीटर वाटर सप्लाई की पाइप कट गई। इससे हजारों लीटर पानी बह गया। पहले तो कंपनी द्वारा इसे दुरुस्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन कर्मचारी पाइप लाइन दुरुस्त नहीं कर सके।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में एचकेपी का पूरा परिसर जलमग्न हो गया। सूचना पर पहुंची नगरपालिका टीम ने सप्लाई बंद कराई। जलकल प्रभारी सुधीर शुक्ला ने बताया पाइप लाइन कटने सेे घूरामऊ बंगला, आर्यनगर, लोहारबाग सहित आधा दर्जन मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी।   ईओ अनुपम शुक्ल ने बताया कि पाइप लाइन को अब नए सिरे से लगाने का काम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें