घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रेउसा के कलिमापुर निवासी राहुल अवस्थी (17) पुत्र कमलेश तीन दिन पूर्व सकरन इलाके के सुकेठा गांव निवासी अपने फूफा रमाकांत मिश्रा के यहां मेहमानी में गया था। सोमवार शाम राहुल अपने फूफा के घर में सो रहा था। इसी बीच घर की एक पक्की दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। जिसकी चपेट में आकर पड़ोस में सो रहा राहुल जख्मी हो गया। जिसके बाद परिवारीजन उसे लेकर डॉक्टर के पास भागे। प्राथमिक उपचार के बाद परिवारीजन फिर उसे घर ले गए। इस बीच देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ रामबाबू का कहना है कि किशोर की दीवार से दबने के कारण मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।