फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरी, मलबे में दबकर पौत्र की मौत, दादी जख्मी

Tue, 28 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दीवारें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तालगांव के लश्करपुर गांव में मंगलवार को एक कच्ची दीवार अचानक ढह गई। इस दौरान हैंडपंप पर स्नान कर रहे दादी व पौत्र दीवार के मलबे में दब गए। आननफानन परिवारवालों ने दोनों को बाहर निकाला और बिसवां सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने पौत्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दादी का सीएचसी में इलाज चल रहा है। सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दे दी गई है।  
विज्ञापन


तालगांव लश्करपुर निवासी चतुरसेन का बेटा पंकज व चतुरसेन की मां रामपती (55) मंगलवार को घर में ही हैंडपंप पर स्नान कर रहे थे। इसी बीच पड़ोस स्थित कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई।

कच्ची दीवार ढहने से बालक पंकज व उसकी दादी रामपती दीवार के मलबे की चपेट में आकर दब गई। जानकारी होने पर आसपास मौजूद लोग फौरन मौके पर दौड़े और दादी-पौत्र को दीवार के मलबे से निकाला गया।
विज्ञापन


दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रामपती का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दे दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें