फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मंत्री की फटकार पर जागे, ग्रामीण पेयजल के सभी कार्यों की होगी जांच

Sat, 30 Dec 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बृहस्पतिवार को ग्रामीण पेयजल योजना के कार्याें का औचक निरीक्षण किया था। कमियां मिलने पर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों की क्लास लगाई थी। मंत्री की फटकार के बाद जागे अफसरों ने शुक्रवार को ग्रामीण पेयजल कार्याें की समीक्षा की। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने ग्रामीण पेयजल के तहत कराए गए सभी कार्यों की टीम बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए। वहीं, संबंधित अधिकारियों को पाइप लाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कें मरम्मत करने को कहा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम अनुज सिंह ने 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सीएनडीएस को तरीनपुर में बने राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के बचे कार्याें को जल्द पूरा कराने को कहा।
नैमिषारण्य चक्रतीर्थ के काॅरिडोर और ध्रुव तालाब के सौंदर्यीकरण का काम लंबित होने पर नाराजगी जताई। नैमिषारण्य में दोनों घाटों को जोड़ने के प्रोजेक्ट पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके अलावा नैमिषारण्य हैलीपैड के लंबित कार्यों पर जिम्मेदारों को फटकारा। कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि सभी कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए एक रिपोर्ट तैयार कर लें। इस रिपोर्ट में यह दर्शाया जाए कि कहां पर कौन सी कमी पाई गई है। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को सभी छोटे-छोटे कार्याें को समय से पूरा कराने का आदेश दिया। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हरपाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें