फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्री-मानसून का इंतजार, तब तक झेलिए सूरज का प्रहार

Thu, 15 Jun 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। सूरज के प्रकोप से व्याकुल आम जनमानस अब बारिश की राह ताक रहा है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह प्री-मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई है। हालांकि प्रचंड गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश खलने लगी। बदन झुलसाती तेज धूप के चलते लोगों की सड़कों पर अवाजाही कम रही। दोपहर के समय शहर की बाजारों व सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा नजर आया। एक तो चिलचिलाती धूप ऊपर से 21 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली गर्म हवा से हर कोई बेहाल दिखाई दिया। तपिश से बचने को राहगीर सिर पर गमछा लपेटे और छाते का सहारा लेकर बचाव करते दिखे।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले सप्ताह प्री-मानसून दस्तक दे सकता है। जून के आखिर तक बारिश की संभावना है। लिहाजा, भीषण गर्मी से फिलहाल आम जनमनास को राहत नहीं मिलेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें