फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हर विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों की वीवीपैट की पर्चियों का होगा मिलान

Sat, 01 Jun 2024 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ईवीएम की मतगणना समाप्त होने के बाद परिणाम घोषित होने से पहले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में टेबुल नंबर एक पर किन्ही पांच बूथों की वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

यह मिलान प्रत्याशियों या उनके मतगणना अभिकर्ताओं की उपस्थिति में कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में बूथों का चयन प्रत्याशी की मौजूदगी में लाॅटरी सिस्टम के आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर द्वारा किया जाएगा।
वीवीपैट पर्चियों के मिलान के लिए प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक टेबुल निर्धारित की जाएगी, जिसे खजांची काउंटर के रूप में तैयार किया जाएगा। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि जिले में धारा 144 प्रभावी है। मतगणना समाप्त हो जाने के बाद किसी भी प्रत्याशी या संगठन द्वारा भीड़ एकत्रित नहीं की जाएगी और न ही विजय जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें