फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के वार्ड संख्या 10 पर हुआ मतदान निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एक बीडीसी प्रत्याशी को नामांकन बाद उपलब्ध कराया गया चुनाव चिन्ह मतपत्र में छपा ही नहीं। इसके बावजूद 29 अप्रैल को उक्त वार्ड पद के लिए मतदान करा दिया गया। प्रत्याशी की ओर से इसकी शिकायत पीठासीन अफसर से करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद मतगणना के दिन जिम्मेदार चेते और उन्होंने संबंधित सीट पर मतगणना को रोकते हुए पुनर्मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा।
विज्ञापन

आयोग ने मतदान निरस्त करते हुए पुर्नमतदान का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत अब इस वार्ड सीट के लिए15 मई को पुर्नमतदान होगा। पूरा मामला ब्लाक मछरेहटा का है। यहां के क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या दस उमरापुर में आयोग ने पुनर्मतदान का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार बीडीसी वार्ड संख्या दस उमरापुर मे त्रुटिपूर्ण प्रतीक आवंटन होने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया को अमान्य मानते हुए 29 अप्रैल को हुए मतदान को निरस्त करते हुए पुनर्मतदान कराया जाएगा।
इसके लिए सात मई को सुबह आठ बजे से प्रतीक आवंटन का कार्य होगा। 15 मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 17 मई को सुबह आठ से मतगणना होगी। प्राथमिक विद्यालय उमरापुर के कक्ष संख्या एक एवं दो व प्राथमिक पाठशाला सेनपुर के कक्ष संख्या एक बीडीसी के संबंधित वार्डों के लिए मतदान होगा। आयोग के निर्देश पर संशोधित चुनाव कार्यक्रम जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की तरफ से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें