फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज

Wed, 06 Jan 2016 11:36 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। यहां सपा की उम्मीदवार सीमा गुप्ता का सीधा मुकाबला पार्टी के ही बागी विधायक रामपाल यादव के बेटे जितेंद्र से है।
विज्ञापन


अध्यक्ष चुनने के लिए जिले के कुल 79 जिला पंचायत सदस्य वोट डालेंगे। मतगणना के बाद देर शाम नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। पारदर्शी चुनाव कराने को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है।

कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। इस चुनाव में सपा की साख कसौटी पर है।

चुनावी नतीजा विधायक रामपाल यादव का सियासी भविष्य भी  तय करेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा की ओर से पीसीएफ  के पूर्व उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता की पत्नी तथा मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुप्ता की जेठानी सीमा मैदान में हैं।
विज्ञापन


सीमा को टक्कर देने के लिए सपा से बगावत करने वाले बिसवां विधायक रामपाल यादव ने अपने पुत्र को मैदान में उतारा है। जितेंद्र के नाम वापस न लेने पर पार्टी हाईकमान ने विधायक को सपा से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

पार्टी से निकाले जाने के बाद अब रामपाल यादव खुलकर बेटे के समर्थन में आ गए हैं।  उधर, प्रशासन ने भी गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान की तैयारी कर ली है।

कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोट डालने वाले सदस्यों को ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।

इसके बाद मतगणना होगी। मतगणना स्थल पर सिर्फ प्रत्याशी रह सकेंगे। इस चुनाव में एक ओर सपा की प्रतिष्ठा दांव पर है तो दूसरी तरफ  पार्टी से बगावत करने वाले विधायक रामपाल यादव का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सुरक्षा व अन्य इंतजामों का जिम्मा सिटी मजिस्ट्रेट बीएन यादव को सौंपा गया है। भारी पुलिस बल व प्रशासनिक अफसरों के अलावा हर गतिविधि पर तीसरी आंख की पैनी निगाह भी रहेगी।

वीडियोग्राफी के बीच मतदान व मतगणना होगी। मतदाता को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी 17 पहचान पत्रों में से एक तथा जीत का प्रमाण पत्र लाना होगा।

पहचान व प्रमाण पत्र दिखाने पर ही मतदान करने दिया जाएगा। मतदान में हेल्पर के लिए किसी भी मतदाता ने आवेदन नहीं किया है। हेल्पर के लिए आवेदन मतदान के 48 घंटे पहले तक किया जाना था।

इसके अलावा मतदाता बैलेट पेपर पर प्रथम अधिमान एवं द्वितीय अधिमान के तौर पर मतदान कर सकते हैं। बैलेट पेपर पर प्रत्याशी के नाम दर्ज होंगे। मतदाता को जिसे वोट देनी होगी उसके नाम के सामने 1 नंबर व 2 नंबर लिखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें