फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 80 की उम्र पार कर चुके मतदाता होंगे सम्मानित

Sun, 21 Jan 2024 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को होगा। इसमें मतदाता बनने और मतदान के महत्व की जानकारी दी जाएगी। विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में जिन बीएलओ और सुपरवाइजर ने अच्छा काम किया गया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही दिव्यांग, युवा और बुजुर्ग मतदाताओं का भी सम्मान होगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत इस साल इसका भव्यता से आयोजन किया जाएगा। जिससे जिले के मतदाता मतदान करने में रुचि लें और आने वाले लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हो सके। सभी मतदाता पंजीकरण केंद्रों (वीआरसी) से संबंधित वर्ग की सूची बनाई जा रही है।
18 और 19 साल के ऐसे युवा जो पहली मर्तबा मतदाता बने हैं और उनका मतदाता पहचान पत्र आ गया है। साथ ही मतदाता सूची में अंकित 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की पहचान की जा रही। दिव्यांगों का भी चयन किया जा रहा है। चयनित मतदाताओं को जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने सम्मानित लोगों की सूची निर्वाचन दफ्तर को भेज दी है। जिला निर्वाचन दफ्तर की प्रभारी, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन मुख्य निर्वाचन अफसर के निर्देशानुसार किया जाएगा। सभी वर्गों के सम्मानित होने वाले लोगों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए तहसीलों से सूचना प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें