सीतापुर। थानागांव थाना क्षेत्र में एक वैन खड्ड में पलट गई। हादसे में 10 लोग जख्मी हो गए। सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कानपुर के थाना हरबंस मोहल्ला सुतरखाना निवासी नंदू, आकाश, बबलू, सुशीला, पूनम, शिवकला समेत 10 लोग एक ही वैन में सवार थे।
ये सभी एक ही परिवार के थे। तंबौर के मल्लापुर में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में जा रहे थे। महमूदाबाद रेउसा मार्ग पर वैन अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खड्ड में चली गई। लोग शीशा तोड़कर बाहर निकले। गनीमत रही कि सभी को मामूली चोटें आईं हैं।