फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वोटर लिस्ट में मतदाताओं ने खोजे नाम

Mon, 30 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी में वोटर लिस्ट में नाम देखते मतदाता।
विज्ञापन
सीतापुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को शहर के बूथों पर विशेष अभियान के दौरान हलचल रही। मतदाता सूची में नाम तलाशने के लिए लोग बूथों पर पहुंचे। पहली बार मतदाता बने युवाओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखा तो कुछ लोग सूची में नाम न मिलने पर बीएलओ से जानकारी लेते नजर आए।
विज्ञापन


जफर मेमोरियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, कजियारा स्थित बूथ पर दोपहर करीब दो बजे पहुंचे मोहम्मद आफताब ने बताया कि वह पहली बार मतदाता बने हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में शहर के विकास के लिए मतदान करेंगे। इसी बूथ पर पहुंची फातिमा, रूबिया और अलफिया के चेहरे भी सूची में नाम देखकर खिल उठे। उन्होंने बताया कि पहले मतदाता सूची में उनका विवरण गलत दर्ज था। संशोधन के लिए फॉर्म भरने के बाद अब नाम सही दर्ज हो गया है।

वहीं, शाम करीब साढ़े तीन बजे कांशीराम प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ पर कई लोग सूची में अपना नाम तलाशते दिखे। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कुछ मतदाताओं के नाम सूची से कटने की जानकारी मिलने पर उन्होंने बीएलओ से सवाल किए। बीएलओ अरुणलता, सरोजनी देवी, पूनम शुक्ला और रीता देवी ने बताया कि संबंधित मतदाताओं के नाम दूसरे बूथों पर दर्ज हैं। उन्हें वहां जाकर जानकारी लेने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें