फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नामांकन के अंतिम दिन तक मतदाता सूची होगी पुनरीक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। निकाय मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित और नाम कटवाने व संशोधन के लिए छूटे मतदाताओं के लिए अच्छी खबर है। उन्हें राज्य निर्वाचन आयोग ने दावा और आपत्ति करने के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पूर्व तक समय दिया है।
विज्ञापन

इनका निस्तारण नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक किया जा सकता है। इस संबंध में सभी एसडीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय राम भरत तिवारी ने इस संबंध में सभी एसडीएम, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करने के लिए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें