सीतापुर। सीबीएसई 10वीं के नतीजे बुधवार दोपहर बाद आ गए। इनमें विद्या ज्ञान स्कूल कमलापुर के विश्वविजय यादव व सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज के वैभव शुक्ला ने संयुक्त रूप से 98.6 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया। दूसरे नंबर पर विद्या ज्ञान स्कूल के आदर्श कुमार रहे। इन्होंने 98 फीसदी अंक प्राप्त किए। तीसरे नंबर पर विद्या ज्ञान के ही आनंद कुमार शर्मा, शीतल मौर्या व श्रेया दीक्षित रही। इन्होंने संयुक्त रूप से 97.6 फीसदी अंक हासिल करके जिले में पहचान बनाई। टॉप टेन सूची में विद्या ज्ञान स्कूल का दबदबा रहा।
सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट को लेकर एक दिन पहले ही बुधवार को एनाउंस करने की घोषणा कर दी गई थी। लेकिन समय निर्धारित नहीं किया गया था। इसकी वजह से विद्यार्थी सुबह से ही ऑनलाइन सर्च कर रहे थे। स्कूलों में भी रिजल्ट को लेकर प्रधानाचार्य वेबसाइट चेक करते रहे। करीब एक बजे के बाद नतीजे आने शुरू हो गए। विद्यार्थियों ने सबसे पहले अपना रिजल्ट देखा, उसके बाद वह खुशी से झूम उठे। फोन कर अपने माता-पिता व दोस्तों को जानकारी दी। माता-पिता ने भी अपने लाड़ले की सफलता पर खुशी का इजहार किया।
उनका मुंह मीठा कराकर ईश्वर का आशीर्वाद लिया। अब विद्यार्थी आगे की पढ़ाई की तैयारी में जुट गए है। यह विद्यार्थी भले ही हाईस्कूल के हो, लेकिन अभी से भविष्य में कुछ कर गुजरने की योजना बना ली है। कोई इंजीनियर बनना चाहता है तो कोई देश सेवा करना चाहता है। नतीजों में विद्या ज्ञान स्कूल कमलापुर के विश्वविजय यादव व सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज के वैभव शुक्ला ने संयुक्त रूप से 98.6 फीसद अंक अर्जित कर जिले में पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
दूसरे नंबर पर विद्या ज्ञान स्कूल के आदर्श कुमार ने 98 फीसदी अंक प्राप्त किए। तीसरे पायदान पर संयुक्त रूप से तीन विद्यार्थी रहे। विद्या ज्ञान के आनंद कुमार शर्मा, शीतल मौर्या व श्रेया दीक्षित रही। इन्होंने संयुक्त रूप से 97.6 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहचान बनाई।
इन मेधावियों ने बढ़ाया मान
नाम स्कूल प्रतिशत
विश्वविजय यादव विद्या ज्ञान 98.6
वैभव शुक्ला सेक्रेड हार्ट कॉलेज 98.6
आदर्श कुमार विद्या ज्ञान 98
आनंद कुमार शर्मा विद्या ज्ञान 97.6
शीतल मौर्या विद्या ज्ञान 97.6
श्रेय दीक्षित विद्या ज्ञान 97.6
अभिषेक चौरसिया विद्या ज्ञान 97.4
अंशिका मिश्रा सिघानिंया इंस्टीट्यूट 97.4
आदित्य कसोधन विद्या ज्ञान 97.2
अमृत सिंह विद्या ज्ञान 97.2
अविनाश यादव विद्या ज्ञान 97.2
सुशांत जयसवाल विद्या ज्ञान 97.2
अभिषेक रस्तोगी स्टडी वेल स्कूल 97.04