फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में विशाल व माहिरा अव्वल

Sat, 30 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र की बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को आरएमपी इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई। इस प्रतियोगिता में सीतापुर, बिसवां, खैराबाद व मिश्रिख नगर क्षेत्र के नौनिहालों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य गोविंद भारती, नगर शिक्षा अधिकारी स्वदीप कनौजिया व समाजसेवी विश्ववीर गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


गौरी बाल विद्या मंदिर के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में अब्दुल्ला प्रथम, सलमान द्वितीय व अरुण तृतीय रहे। 100 मीटर में प्रवीण प्रथम, आकाश सिंह द्वितीय व अल्ताफ तृतीय रहे। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर बालिका दौड़ में मधु प्रथम व शिवानी द्वितीय रही।

100 मीटर में सोनी प्रथम व समरीन द्वितीय रहीं। जूनियर स्तर की बालक 100 मीटर दौड़ में विशाल कनौजिया प्रथम व विवेक दीक्षित द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में जितेंद्र कुमार प्रथम व इमरान द्वितीय रहे। 400 मीटर में नीरत प्रथम व सुनील साहू द्वितीय रहे।
विज्ञापन


इसी प्रकार बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में माहिरा बानो प्रथम व शिल्पी द्वितीय रही। 200 मीटर में रिंकी प्रथम व शिल्पी द्वितीय रही। प्राथमिक स्तर की ओवरऑल चैम्पियनशीप पर गौरी बाल विद्या मंदिर ने कब्जा जमाया।

वहीं जूनियर स्तर की चैम्पियनशीप कन्या क्रमोत्तर विद्यालय इस्माइलपुर ने जीती। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीईओ स्वदीप कनौजिया ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें